नोएडा, दिसम्बर 30 -- नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नववर्ष के जश्न को लेकर होने वाली भीड़ के मद्देनजर वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। सेक्टर-18, 104 समेत कई जगह बुधवार दोपहर दो बजे से देर रात तक वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। जरूरत पड़ने पर एक जनवरी को भी वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18 के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित जीआईपी, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, लॉजिक्स, मोदी मॉल और मुख्य बाजारों के आसपास यातायात को लेकर सर्वे किया गया है।सेक्टर-18 में ऐसे कर सकेंगे प्रवेश अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18 में लोग अट्टा पीर की तरफ से आकर एचडीएफसी बैंक के कट, रेडिसन होटल के तिराहे से बहुमंजिला पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे। इनके अलावा बाकी क...