लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नोएडा पावर आज तक 24 घंटे की बात तो छोड़िए, रोस्टर के मुताबिक 18 घंटे भी ग्रामीण क्षेत्र को बिजली नहीं दे पाया है। वहां ग्रामीण क्षेत्रों को 12-14 घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि 1993 में नोएडा पावर कंपनी निजी क्षेत्र को दी गई थी। अब वहां 1.53 लाख उपभोक्ता हैं। निजीकरण को 33 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन वहां ग्रामीणों को तो रोस्टर के 18 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में प्रदेश के उपभोक्ता ऊर्जा मंत्री के बयान पर कैसे भरोसा करें कि निजीकरण के बाद प्रदेश के सभी लोगों को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही इस मामले को तत्कालीन ऊर्जा मंत्री की जानकारी में लाया गया था। विभाग के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.