ग्रेटर नोएडा, अगस्त 25 -- ग्रेटर नोएडा के दहेज हत्या मामले में मृतक निक्की भाटी के जेठ को भी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक की यह तीसरी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार किया गया जेठ रोहित भाटी निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है। अब सिर्फ निक्की का ससुर सत्यवीर ही पुलिस की गिरफ्त से दूर बना हुआ है। पुलिस ने निक्की के पति विपिन और सास दया को रविवार को गिरफ्तार किया था, जिन पर दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या करने का आरोप है। विपिन भाटी को पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया था और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- ब्यूटी पार्लर में रखे थिनर से लगाई गई थी आग, निक्की मर्डर केस में नई जानकारी बता दें कि, बीते 21 अगस्त की रात निक्की भाटी को जिंदा जलाकर मार डाला गया था।कासना थाना पुलिस ने निक...