नोएडा, सितम्बर 14 -- नोएडा-नोएडा के गांव-देहातों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर है। नवरात्र में नोएडा डिपो से ग्रामीण रूट पर 10 मिनी बसें चलेंगी। ये बसें 40 से अधिक गांवों को जोड़ेंगी। डिपो में कुछ दिन पहले पांच बसें आ गई थीं। वहीं, पांच अन्य बसें शनिवार को डिपो पहुंची गईं। 10 मिनी बसों के चलने से शहर और गांवों के जुड़ने को नई रफ्तार मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि 10 बसें मुख्यालय से मिल गई हैं। सभी बसें डीजल से चलने वाली हैं। यूरो-6 बसें होने के कारण इनके नोएडा और ग्रेटर नोएडा में परिचालन में कोई समस्या नहीं है। 44 सीटों वाली बसों को चलाने के लिए ग्रामीण मार्गों का सर्वे हुआ था। जिन इलाकों में बसों की सुविधा नहीं है और बसें वहां तक जा सकती हैं, इसके लिए रिपोर्ट बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.