नोएडा, मई 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मोरना स्थित नोएडा डिपो में बेहतर प्रतीक्षालय न होने के कारण यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को यात्रियों का कहना है कि तेज गर्मी, धूल और आंधी में काफी समस्या होती है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतम बुद्ध नगर लंबे समय से एसी प्रतीक्षालय बनवाने की बात कह रहा है लेकिन अभी तक नहीं बनवा पाया है। हरिद्वार की बस का इंतजार कर रहे धर्मेंद्र ने कहा कि डिपो का प्रतीक्षालय चारों तरफ से खुला हुआ है। उसमें सिर्फ छत है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तेज गर्मी और आंधी में काफी समस्या होती है। डिपो में एक अच्छा प्रतीक्षालय होना चाहिए, जिसमें एसी की सुविधा भी हो। बिजनौर की बस का इंतजार कर रहे मोनू ने कहा कि बसों का किराया दो से तीन साल में बढ़ गया है लेकिन यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि डिपो में सर्दियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.