नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग स्थानों से करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। यह कार्रवाई भंगेल बेगमपुरए सेक्टर-143 के डूब क्षेत्र और सोरखा जाहिदाबाद में की गई जहां अवैध दुकानों और कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। पिछले दो वर्षों में प्राधिकरण ने कुल 2745 करोड़ रुपये की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है।पहला ऐक्शन यहां नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पहली कार्रवाई भंगेल बेगमपुर गांव में हुई। वर्क सर्किल-8 ने भंगेल बेगमपुर गांव के खसरा नंबर-58 पर बने अवैध निर्माणों को गिरा दिया और वहां से करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई। उस स्थान पर लेंटर डालकर अव...