चम्पावत, फरवरी 15 -- लोहाघाट। यूपी के नोएडा में तीन दिनी वसंत महोत्सव में लोहाघाट के लोहे के बर्तनों की भी धूम मची हुई है। लोग यहां के बने बर्तनों को हाथों हाथ ले रहे हैं। नोएडा में 14 से 16 फरवरी तक वसंत महोत्सव चलेगा। महोत्सव में लोहाघाट के प्रगति आजीविका ग्रॉथ सेंटर के लोहे से निर्मित कृषि उपकरण खूब नाम कमा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्टाल का निरीक्षण किया। स्टॉल में तवे, कढाई, फ्राइपेन, इंडेक्सन चूल्हे में उपयोग वाली कढ़ाई और तवा समेत तमाम लौह उत्पाद लगाए है। ग्रोथ सेंटर के संचालक अमित कुमार ने बताया कि मशीन और हाथों से बनाए जाने वाले लोहे के बर्तनों को मेलों और प्रदर्शनी में लगाया जा रहा है। इस ग्रोथ सेंटर से लोहे के परंपरागत हुनर को नया मुकाम मिलने के साथ समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा हैं।

हिंदी हिन्दुस्...