हापुड़, मार्च 16 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में होली के पर्व पर 13 मार्च की शाम देवर-भाभी का विवाद सुलझाने पहुंचे जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर के गांव नवादा निवासी युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोस्त की बहन के साथ मारपीट की सूचना पर मृतक अपने दोस्त व उसके चचेरे भाई के साथ कार में सवार होकर वहां पहुंचा था। हत्यारोपियों ने पीड़ितों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। मगर, युवक का दोस्त अपने चचेरे भाई के साथ जान बचाकर वहां से भाग निकला। जबकि, युवक को घेरकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। थाना हापुड़ देहात में जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.