नोएडा, मई 19 -- चिलचिलाती धूप में लकड़ी के बने ढांचे में दो बच्चों द्वारा एक स्ट्रीट डॉग को बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बच्चों की उम्र यही कोई 10-12 साल है। तेज रफ्तार में दौड़ती कारों के किनारे जुगाड़ से बनाई गई गाड़ी पर बैठाकर स्ट्रीट डॉग को ले जाते बच्चों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही हैं। घटना नोएडा के सेक्टर 94 के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल डॉग के शरीर पर चोट लगी थी, जिस कारण वह चलने में असमर्थ था। मगर उसका इलाज कराना जरूरी था, लेकिन समस्या यह थी कि चल ना पाने के कारण उसे अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए। इसके लिए बच्चों ने कमाल की तरकीब निकाली। बच्चों ने कुत्ते को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एक जुगाड़ गाड़ी बनाई, जिस पर बैठाकर उसे अस्पताल ले गए। वापस लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.