नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा के जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को सोरखा के डूब क्षेत्र में करीब 10 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस जमीन की कीमत करीब 115 करोड़ रुपये है। यहां अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एसडीएम दादरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सोरखा गांव के डूब क्षेत्र के खसरा नंबर-461, 463, 467, 469, 483, 477, 478, 470 और 471 की भूमि पर कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। यहां लोगों को झांसे में लेकर 50 से 150 मीटर तक के भूखंड बेचे जा रहे थे। इस बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक की। कार्रवाई के दौरान जिन लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.