लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को रोस्टर से भी कम बिजली देने और आपूर्ति के आंकड़ों की भ्रामक जानकारी के विरुद्ध सोमवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद नियामक आयोग में मामला दाखिल करेगा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने भी इस संबंध में उपभोक्ता परिषद से बात की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को 20-21 घंटे की आपूर्ति के दावे झूठे और भ्रामक हैं। परिषद ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा गांवों को 18 घंटे से भी कम बिजली दी जा रही है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा से बातचीत में पता चला है कि नोएडा में अब भी बड़े पैमाने पर लाइन जर्जर हैं। हर दिन बिजली दुर्घटनाएं होती हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.