नोएडा, जुलाई 30 -- नोएडा सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बनने वाले जिले के पहले शून्य आकार के स्काईवॉक के डिजाइन और बजट को आईआईटी दिल्ली ने सोमवार को मंजूरी दे दी। अब नोएडा प्राधिकरण प्रक्रिया पूरी कर 10-12 दिन में टेंडर जारी कर देगा। काम शुरू होने के बाद इसको पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। यह स्काईवॉक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने एफओबी को छोड़ते हुए छिजारसी की तरफ जीरो आकार में बनाया जाएगा। मॉडल टाउन गोलचक्कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटा है। एक्सप्रेसवे से इस गोलचक्कर से आकर वाहन नोएडा शहर में प्रवेश करते हैं। यहां ऑटो वालों का काफी जमावड़ा रहता है। अक्सर जाम की समस्या रहती है। प्राधिकरण ने इस समस्या को देखते हुए पिछले साल यहां पर स्काईवॉक बनाने का निर्णय लिया था। करीब एक महीने पहले इसका डिजाइन और लागत तैयार कर मंजूरी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.