नोएडा, मई 15 -- नोएडा के सेक्टर-81 में बुलडोजर की कार्रवाई सामने आई है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-81 में सैमसंग कंपनी के पीछे काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। यह कॉलोनी बुधवार को ध्वस्त कर दी गई। बताया जाता है कि ये प्लॉट औद्योगिक जमीन पर काटे जा रहे थे। प्राधिकरण की टीम जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही थी तब उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण और अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सैमसंग कंपनी के पीछे सलारपुर में अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत मिली थी। यह अवैध कॉलोनी प्राधिकरण की अधिसूचित और अर्जित भूमि खसरा नंबर-244 और 245 पर काटी जा रही थी।वर्क सर्किल-7 की टीम का ऐक्शन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो अवैध कॉलोनी काटे जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.