मेरठ, जून 24 -- मेरठ। नोएडा निवासी फैशन डिजाइनर महिला सोमवार सुबह लिसाड़ी गेट निवासी पति के घर पहुंच गई। ससुराल पक्ष को बताया उसका निकाह युवक से 27 अप्रैल को हुआ था। ससुराल पक्ष ने निकाह की जानकारी से इंकार कर दिया। इस पर हंगामा हो गया और ससुराल पक्ष ने महिला को घर में नहीं घुसने दिया। महिला लिसाड़ी गेट थाने पहुंच गई और ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप लगाया। थाने पर दोनों पक्ष को बुलाकर काफी देर बातचीत की गई, जिसके बाद समझौता कराया गया। नोएडा निवासी महिला फैशन डिजाइनर है। महिला का अपना बुटिक भी है। कुछ समय पूर्व महिला का तलाक हुआ था और एक बच्ची भी है। महिला का संपर्क मेरठ के आजाद रोड निवासी युवक से हो गया। युवक नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने 27 अप्रैल को निकाह कर लिया। युवक महिला के मकान में रहने ल...