नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर में कट रही अवैध कॉलोनी के बारे में पहली बार नक्शे समेत पूरी सूचना जारी की है। इस गांव के 17 खसरा नंबरों पर अवैध निर्माण हो रहा है। प्राधिकरण का दावा है कि जल्द ही इनको ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-8 की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।खसरा संख्या-700 से 715 तक का ब्योरा जारी अधिकारी ने एक सूचना में खसरा संख्या-700 से 715 तक का ब्योरा दिया है, जिसमें कहा गया है कि इन खसरा नंबरों पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। यह सारी जमीन 45 मीटर और 60 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे है। इसके सामने सेक्टर-107 की सोसाइटी हैं।अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि इस जमीन पर कुछ भूमाफिया की ओर से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। यह सारी जमीन प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.