हापुड़, मार्च 3 -- हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन डीएम और एसपी को सौंपा। जिसमें जनपद के बंदियों को गाजियाबाद जनपद के जिला कारागार डासना से नियम विरूद्ध नोएडा कारागार में स्थानान्तरित किए जाने का विरोध किया गया । उन्होंने कहा कि जब तक हापुड़ जनपद के जिला कारागार का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक बंदियों को डासना जेल में ही रखा जाए। 2022 के शासनादेश को लागू न करने की मांग की गई। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव वीरेंद्र सैनी ने डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को बताया कि वर्ष 2022 में जनपद हापुड के बंदियों को जिला कारागार डासना (गाजियाबाद) से जिला कारागार नोएडा में स्थानांतरित करने के लिए शासनादेश जारी हुआ था । उस समय जिला कारागार डासना में लगभग 5500 बंदी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.