नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में 11 दिनों में पांच लाख यात्रियों ने सफर किया है। 18 मार्च को यात्रियों की फाइनल संख्या आने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर ने यह जानकारी जारी की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक आठ मार्च से 18 मार्च तक करीब पांच लाख यात्रियों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 260 बसों में सफर किया है। इस अवधि में मुख्यालय ने यात्रियों को बसों की विशेष सुविधा और अतिरिक्त फेरों की व्यवस्था के दिशा निर्देश जारी किए थे। भीड़ में यात्रियों को राहत देने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। बीते साल होली पर यह संख्या लगभग छह लाख थी लेकिन तब बसों की संख्या 333 थी। ऐसे में बीते साल 73 बसें अधिक थी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.