नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें शनिवार से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर यह सुविधा शुरू की गई है। यात्रियों को यह सुविधा 18 मार्च तक मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कि डिपो में 260 बसें हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलने वाली हैं। होली पर बसों की कमी नहीं होगी। बसें अधिक से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सभी बसें मिलाकर चार से पांच गुना तक अधिक फेरे लगाएंगी। इसमें मेरठ, मथुरा, बुलंदशहर समेत पास स्थित शहरों के लिए बसें ज्यादा चक्कर लगाएंगी। यात्रियों की भीड़ रही तो दोनों डिपो से 24 घंटे बसों की सुविधा दी जाएगी। शनिवार से 18 मार्च तक सभी अधिकारियों, चालक, परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.