नोएडा, मई 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो तीन साल में 5.56 अरब रुपये कमाई के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर रहा। इस अवधि में बसों में 5.38 लाख यात्रियों ने सफर किया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर ने शनिवार को यह जानकारी जारी की। खास बात यह है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में सभी सीएनजी से चलने वाली साधारण बसें हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 314 बसें थीं। इस दौरान दोनों डिपो की बसों में 1.86 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जबकि कमाई 165.48 रुपये हुई। वर्ष 2023-24 में 316 बसें थीं। इस अवधि में बसों में 1.81 करोड़ यात्रियों ने सफर किया और 193.25 करोड़ रुपये कमाई हुई। वर्ष 2024-25 में 306 बसें थीं। इन बसों में 1.71 कर...