नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा, प्रमख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा सोमवार को बेहद खराब श्रेणी में रही। नोएडा देश में दूसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 332 रहा। नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले 29 अंक अधिक दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई तीन अंक बढ़ा। सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली। बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। दोपहर में कोहरा थोड़ा कम हुआ। आने वाले दिनों में कोहरा कम होने के साथ ही ठंड बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम होगा। दोनों शहरों में प्रदूषण भी 400 के आसपास बना रहेगा। लिहाजा कई दिनों तक प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पांच नवंबर के बाद से नोएडा का एक्यूआई 250 से कम नहीं हुआ है। डेढ़ महीने में दस दिसंबर को...