ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 15 -- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मंगलवार को 1200 करोड़ से अधिक कीमत की अधिसूचित भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यहां कॉलोनाइजर लोगों को फर्जी ब्रॉशर दिखाकर भूखंड बेच रहे थे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र छह जिलों तक फैला हुआ है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा शामिल है। नोएडा के नजदीक होने के चलते बुलंदशहर और अलीगढ़ में कॉलोनाइजर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को अलीगढ़ प्रशासन की मदद से टप्पल, हामिदपुर और स्यारोल की अधिसूचित भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने करीब 300 एकड़ अधिसूचित भूमि पर काटी जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.