ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से बचाने के लिए गौर सिटी-1 और दो के बीच सड़क पर यूटर्न का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस यूटर्न के बनने से आसपास की सोसाइटी में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक गौर सिटी-1 और दो की 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक और रिछपाल गढ़ी की तरफ जाने वाले कुछ लोग भी इस मार्ग से होकर आवाजाही करते हैं। ट्रैफिक का अधिक दबाव होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां बने एक कट की वजह से भी जाम लग जाता है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने यूटर्न का निर्माण करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बीते दिनों मौके पर निरीक्षण किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.