नोएडा, जुलाई 9 -- नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां 16 घंटे के अंदर तीन मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोलियां लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोन की तीनों सर्किल की पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। घायल हुए बदमाशों के दो साथियों की घेराबंदी करके गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए बदमाशों के पास चोरी का माल भी बरामद हुआ है। इनके पास कार, मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस और लूट के मोबाइल समेत कई सामान बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये बड़े शातिर बदमाश थे, इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 50 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। खबर अपडेट हो रही है...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.