नोएडा, जून 30 -- नोएडा में पुलिस ने पेंटिंग रंग,केमिकल और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एग्री उत्पाद को मिलकर पनीर तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1400 किलोग्राम नकली पनीर, उसे तैयार करने वाली मशीन और कच्चा माल बरामद किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर अलीगढ़ स्थित फैक्टरी को सील कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम को शनिवार शाम सूचना मिली कि नकली पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले गिरोह के लोग सेक्टर-63 क्षेत्र में महिंद्रा पिकअप लेकर आने वाले हैं। टीम ने सूचना को पुख्ता कर तीन लोगों को पकड़ लिया। वाहन को जिला अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.