लखनऊ, नवम्बर 22 -- प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एनसीआर क्षेत्र में आने वाले नोएडा, गाजियाबाद समेत प्रदेश के आठ जिलों में ऑटो रिक्शा पर पाबंदी लगेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों में डीजल ऑटो रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके अलावा बागपत में डीजल ऑटो रिक्शा का संचालन 31 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के इन हिस्सों में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की है।परमिट नवीनीकरण पर लगाई रोक मेरठ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने प्रतिबंधित वाहनों के लिए नए परमिट जारी...