रांची, जुलाई 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित जस्ट नॉलेज परीक्षा में चिराग नर्सरी स्कूल, झारखंड मोड़, मुरी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य दिनेश कुमार महतो, शिक्षक धीरेंद्र महतो और अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। प्राचार्य महतो ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि उनकी लगन, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें अनुभव, आश, मृत्शा मंडल, ईशा कुमारी, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.