किशनगंज, मार्च 20 -- किशनगंज, संवाददाता। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन वूमेन चेस चैंपियनशिप 2025 में स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया दास ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की 16 यूनिवर्सिटी की चार-सदस्यीय महिला टीमों ने भाग लिया। श्रेया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को सातवां स्थान दिलाया, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अपनी सभी 5 बाजियां जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। श्रेया की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि श्रेया किशनगंज शहर के मिलनपल्ली की निवासी हैं और उनके पिता दीप कुमार, जो स्पीड किड्स के निदेशक एवं जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.