मथुरा, दिसम्बर 30 -- नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चौमुहां कस्बे के मनोज सिसौदिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगरा मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भी पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसका आयोजन फिरोजाबाद में किया गया था। प्रतियोगिता से लौटने पर मनोज का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य स्वागत ब्लैक पैंथर जिम पर हुआ। यहां संचालक प्रवीण यादव के नेतृत्व में खिलाड़ी एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। मनोज ने यह उपलब्धि 65 से 70 किग्रा भार वर्ग की कड़ी प्रतिस्पर्धा से प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.