मेरठ, जनवरी 9 -- पंजाब के अमृतसर में होने वाली नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को मेरठ की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी। टीम में सब जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका, मोसम्मत सुमैया का चयन किया गया। बालिका वर्ग में शोएबा, फातिमा, नंदिनी, अनन्या बंसल, आरना सिंह का चयन किया गया। जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान बंसल तथा सीनियर महिला वर्ग में स्वाति का चयन किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग में ईशान गुरु गुप्ता, देव चौधरी, उज्जवल, मानव अग्रवाल, निमित गुप्ता, कुशांक कुमार का चयन किया गया। सीनियर पुरुष वर्ग में उदित कुमार, संयम कुमार गोला व हिमांशु चौहान का चयन किया। जिला मेरठ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सचिव शिहान अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.