रांची, फरवरी 26 -- रांची। रांची जिला कैरम संघ की मेजबानी में पहली नॉन रैंकिंग अंतर ऑफिस ओपन कैरम प्रतियोगिता 8 और 9 मार्च को आयोजित होगी। प्रतियोगिता कैरम क्लब डोरंडा में होगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी संघ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। संघ के सचिव अशोक कुमार डे ने बताया कि प्रविष्टी शुल्क 500 रुपए प्रति खिलाड़ी रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...