कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात। बीते 4 नवबंर 2025 को शुरु किए गए एसआईआर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी मैपिग से छूटे मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद अब मतदाता निर्धारित साक्ष्य जुटाने को ऐड़ी चोटी का जोर लगाए है। वहीं बूथ से काफी दूर नोटिस की सुनवाई होने के कारण कई बूथों के मतदाता नोटिस में निर्धारित समय बीतने के बाद पहंुच पा रहे है। नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई के दौरान मांगे जा रहे अभिलेख जुटाने को मतदाता ब्लॉक से लेकर तहसील तक की दौड़ लगा रहे है। अकबरपुर रनियां विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 197 व 198 की सुनवाई नायब तहसीलदार कोर्ट में संचालित हो रही है। कक्ष छोटा होने के कारण नोटिस लेकर सुनवाई को पहंुचने वाले मतदाताओं को घंटो कक्ष के बाहर बैठना पड़ता है। संजीत लाल,सियादुलारी सोमवा...