सीतापुर, जनवरी 15 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को पौराणिक तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। तीर्थ नगरी में भोर से ही श्रद्धालु स्नान ध्यान कर दान शुरू कर दिया। सुबह कोहरा होने से श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी दिखी, दिन चढ़ते ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता चला गया। श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती और चक्र तीर्थ में डुबकी लगाकर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर अपने परिवार के मंगल कामना की। वहीं, अनेक श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को खिचड़ी, गुड़, तिल और कम्बल आदि देकर उनका आशीष प्राप्त किया। स्नान और दान के बाद बाद श्रद्धालुओं ने यहां स्थित आदि शक्ति त्रिपुर सुंदरी मां ललिता देवी के दर्शन पूजन कर यहां स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.