मैनपुरी, सितम्बर 20 -- मैनपुरी। इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पर विकास खंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा में केवीके प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राम नगीना सिंह ने कहा ने इफको नैनो प्लस यूरिया और इफको नैनो डीएपी की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ये उर्वरक पारंपरिक दानेदार उर्वरकों की तुलना में बहुत छोटे कणों से बने होते हैं, जिससे वे पौधों द्वारा अधिक कुशलता से अवशोषित होते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि पोषक तत्वों की उच्च उपयोग दक्षता, फसल की बेहतर वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार होता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान परंपरागत खेती को छोड़ तकनीक के साथ जुड़ें। तकनीकी खेती से लागत कम आएगी और फसल उत्पादन बढ़ेगा। इफको आगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.