एटा, जनवरी 31 -- शनिवार को कृषि विभाग एवं इफको केमिकल लिमिटेड के माध्यम से आयोजिक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें उप कृषि निदेशक सुमित कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों को नैनो खाद के उपयोग एवं उससे होने वाले कई प्रकार के लाभ की जानकारी दी। इफको क्षेत्र प्रतिनिधि दीपक कुमार मंडल ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के विभिन्न फसलों में उपयोग विधि को विस्तार पूर्वक समझाया। इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. प्रहलाद सिंह ने नैनो खाद आधारित प्रदर्शनी के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के प्रयोग करने से फसल उत्पादन लागत घटती है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। इसके प्रयोग से फसलों में कीट एवं रोगों का प्रकोप भी कम होता है, फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कार...