भागलपुर, सितम्बर 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कंट्री रोड्स फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सूरजमुखी को नैनोकॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाशिंगटन में दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन सुमित सिन्हा ने किया है। सुमित मूल रूप से हजारीबाग झारखंड के निवासी हैं। इस फिल्म में भागलपुर के आलोक राज और मिथलेश कुमार ने भी अभिनय किया है। ये दोनों कलाकार सांस्कृतिक संस्था आलय के सदस्य हैं। आलोक और मिथिलेश को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने रंगमंच के क्षेत्र में स्कॉलरशिप भी दी है। आलोक सोशल मीडिया पर खासे चर्चित अभिनेता है, जिनके वीडियो पर लाखों व्यू मिलते हैं। वहीं मिथिलेश राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वाराणसी केंद्र से पास आउट ट्रेंड अभिनेता हैं। दोनों अभिनय और रंगमंच में सक्रिय हैं। हाल ही में डॉ. चैतन्य प्रकाश निर्देशित नाटक कोर्ट मार्शल में भी आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.