प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए लोकसभा में आवाज उठाई। सांसद ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवतीनंदन बहुगुणा ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र को बसाया, जिसमें आईटीआई, टीएसएल, बीपीसीएल, रेमंड्स जैसी फैक्टरियों में हजारों लोग काम करते थे। पूरा क्षेत्र आबाद था, लेकिन धीरे धीरे सभी फैक्टरी बंद हो गई। आज उनमें जानवर घूमते हैं। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में क्षेत्र की बेरोजगारी के समाधान के लिए नैनी औद्योगिक क्षेत्र के पुनर्निर्माण की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.