हरदोई, जनवरी 15 -- हरदोई। बुधवार रात चली बर्फीली ठंडी हवाओं ने तापमान को 13 वर्ष के न्यूनतम रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। राजकीय वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 13 वर्षों में सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इससे पहले आठ जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार ने बताया बर्फीली पछुआ पवन के चलने से ठंड का असर और भी तीखा हो गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। वहीं नैनीताल से भी ज्यादा सर्द हरदोई रहा। मौसम वेधशाला हरदोई के अनुसार सुबह से ही तेज और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। मौसम का ही असर रहा कि शहरी इलाके हों या ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सर्द मौसम से खेतों और अन्य काम करने वाले मजदूरों को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.