रामपुर, मई 16 -- नगर पालिका की ओर से नैनीताल रोड पर डालमिया अस्पताल के सामने बनी तीन दुकानों को खाली करने के लिए दी गई समय अवधि समाप्त होने के बाद ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य दुकानदारों को भी अवैध कब्जे खाली करने के निर्देश दिए गए। जनपद में जाम एक मुख्य समस्या बन गया है। प्रशासन द्वारा की गई समीक्षा में जाम लगने का कारण अतिक्रमण सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन ने नगर पालिका के साथ मिलकर एक अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध कब्जे कर किए गए निर्माण का ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसी बीच बहुत समय से नैनीताल रोड पर डालमिया अस्पताल के सामने तीन दुकानों पर रेड मार्किंग की गई थी।जिसमें नगर पालिाक की ओर से खाली करने का समय दिया गया। जिसके बाद से ही दुकानदार दुकानों को खाली करने में जुट गए थे। गुरूवार की सुबह एक जेसीबी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.