नैनीताल, नवम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में 14 दिसंबर को पागल जिमखाना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल कराएगा। जिसके लिए क्लब की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के लिए प्रगति जैन को संयोजक और दीपा पांडे व रानी साह को सह संयोजक बनाया गया है। संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि पागल जिमखाना के आयोजन को लेकर क्लब की बैठक रविवार को हुई। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें बोरा रेस, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल रेस, स्पून रेस, ईंट रेस, बुजुर्ग रेस, बुनाई प्रतियोगिता, धुन पहचानो प्रतियोगिता, मटका रेस, रस्सा खींच, पति-पत्नी रेस आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया ज...