नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में बुधवार को नैनीताल क्लब में एक संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में चुनाव सुधारों पर दिए गए भाषण को सुनाया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी सत्र और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान लोगों की शंकाएं, अफवाहों से बचाव और संगठन की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में करीब 50 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यहां मंडल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...