नैनीताल, फरवरी 1 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार सुबह से हल्की बारिश होती रही और घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदलते ही बारिश बंद हुई और बादलों के बीच धूप खिली रही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से हल्की बारिश देखने को मिली और आने वाले दिनों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में रहेगा, जबकि मंगलवार को नैनीताल, देहरादून और चम्पावत में यह अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। 3 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.