नैनीताल, जुलाई 13 -- नैनीताल। वीकेंड में रविवार को नैनीताल में पर्यटकों का आगमन होने से शहर में रौनक छाई रही। शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। शहर में सुबह से ही खिली धूप में पर्यटक नौकायन को उमड़े। साथ ही पर्यटक झील किनारे फोटो खिंचवाते नजर आए। पंत पार्क, जू, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू आदि पर्यटकों से गुलजार रहे। नाव चालक समिति के सचिव विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में वीकेंड में शहर में 40 फीसदी कारोबार में वृद्धि है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि सीजन के बाद बारिश शुरू होने के बाद नैनीताल के पर्यटन कारोबार में गिरावट आई है। वीकेंड पर शहर में पर्यटक के अगमन से बेहतर पर्यटन करोबार की उम्मीद की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.