नैनीताल, दिसम्बर 24 -- नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में साढ़े पांच साल पहले वनकर्मियों पर फायरिंग के मामले में अदालत ने चार दोषियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने चारों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस घटना में बीट वॉचर बहादुर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि एक वनकर्मी घायल हुआ था। एडीजीसी गिरिजा शंकर पांडे ने बताया कि घटना 22 जून 2019 की आधी रात की थी। कालाढूंगी थानाक्षेत्र में पड़ने वाली बरहैनी वन रेंज की टीम को सूचना मिली कि बौर नदी के पास महोला के जंगल में पेड़ काटकर लकड़ी की तस्करी हो रही है। वन रक्षक दीपक नेगी के नेतृत्व में बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह, मो.जान और बच्चू जंगल की ओर निकले। बरहैनी में प्लॉट संख्या एन-वन में पहुंचते ही वनकर्मियों ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी थी। इसी बीच कुछ लोग बाइकों से पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.