नैनीताल, अक्टूबर 22 -- नैनीताल, संवाददाता। दीपावली वीकेंड के चलते बुधवार को नैनीताल समेत कैंची धाम, मुक्तेश्वर और रामगढ़ आदि पर्यटक स्थल गुलजार रहे। वहीं भवाली में जाम लगने से लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवकाश के चलते सुबह से ही पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने से रौनक लौट आई। नौकायन के लिए बोट स्टैंडों पर पर्यटकों की भीड़ रही, तो माल रोड पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। नाव चालक समिति के महासचिव नैन सिंह चौहान ने बताया कि बीते कई दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या बढ़ने से फिर रौनक लौट आई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार मुख्य पर्यटन सीजन के साथ ही बंगाली सीजन में भी कारोबार प्रभावित रहा। अब पर्यटकों की पहुंचने से उम्मीद जगी है। पर्यटकों के बड़ी संख्या में कैंची ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.