हल्द्वानी, अगस्त 8 -- नैनीताल। शहर में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं नैनी झील के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। लगातार बारिश के चलते झील के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह के अनुसार, हाल की बारिश के चलते नैनी झील का जलस्तर इस सप्ताह लगभग पौने तीन इंच तक बढ़ गया है। मानसून की शुरुआत में जलस्तर में गिरावट देखी गई थी, जिससे पर्यावरणविदों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब मौसम की मेहरबानी से झील को एक बार फिर नया जीवन मिला है। पिछले कुछ वर्षों में झील के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्ष 2021 में जुलाई के महीने में झील का जलस्तर 10 फीट तक पहुंच गया था, जबकि 2022 में यह घटकर केवल 4 फीट रह गया था। इसके बाद 2023 में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.