हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से छाए घने बादलों के बाद करीब साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हो गई है। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। बीते दिन से मौसम खराब होने के चलते ठंड में बढ़ौतरी होने के साथ ही शहर के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में शहर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते यातायात और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...