नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास का रविवार को नैनीताल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान महिला मोर्चा और मंडल अध्यक्ष की टीम ने उन्हें सम्मानित भी किया। विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में महिला मोर्चा और मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और उनकी टीम ने नैनीताल क्लब में उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय लक्ष्मी, जिलाध्यक्ष अल्का जीना, जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, मीरा बिष्ट, कामायनी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मंडल उपाध्यक्ष मोहित साह, संतोष साह शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...