नैनीताल, मई 3 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में खासा आक्रोश है। शनिवार को करीब 40 से 50 महिलाओं ने तल्लीताल डांठ में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल और महिलाओं की करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद उनके माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेज आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि नाबालिग से 65 साल के उस्मान नाम के व्यक्ति ने घृणित कृत्य किया। जिससे पूरे शहर की महिलाएं भयभीत और आक्रोशित हैं। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं के मन-मस्तिष्क में उत्पन्न भय व डर की भावना को दूर करने के लिए कड़े नियम बनाए जाएं। प्रगति जैन ने कहा कि पीड़ित बच्ची किसी एक की नहीं, बल्कि पूरे शहर की बेटी है। उसके साथ जो हादसा हुआ है, उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.