नैनीताल, अगस्त 15 -- उत्तराखंड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव वाले दिन पांच कांग्रेस सदस्यों के कथित अपहरण मामले में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब लापता हुए पांचों जिला पंचायत सदस्यों ने एक वीडियो जारी कर स्वेच्छा से मतदान से किनारा करने की बात कही। वीडियो में सदस्यों ने कहा कि हमारा अपहरण नहीं हुआ, बल्कि हम अपनी मर्जी से गए थे। इन सदस्यों का यह वीडियो तब सामने आया, जब पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रत्याशी के पति आनंद दर्मवाल समेत 11 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जीशांत कुमार और दो अन्य सदस्यों के परिजनों की तहरीर पर एक्शन लेते हुए की। इससे एक दिन पहले गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.