नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल इंडिया बैंक इम्पलॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को नैनीताल में उत्तरांचल बैंक इम्प्लॉयज एम्पलाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान नए श्रम कानूनों का विरोध किया गया। नैनीताल में बैंकों की हड़ताल से करीब 60 से 65 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्तरांचल बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण शाह ने कहा कि श्रम कानून के बदलाव के विरोध में संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले संसद में श्रम विरोधी कानून पास कर दिया गया था, लेकिन यूनियन के विरोध के चलते अभी तक लागू नहीं हो पाया। हाल ही में बिहार चुनाव जीतने के बाद तुरंत यह कानून लागू कर दिया। इसके विरोध में संग...